खेल उत्तराखंड रामनगर

लिटिल स्कॉलर्स स्कूल ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप: 15 गोल्ड, 11 सिल्वर, 14 ब्रॉन्ज मेडल्स।

Spread the love

लिटिल स्कॉलर्स स्कूल ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप: 15 गोल्ड, 11 सिल्वर, 14 ब्रॉन्ज मेडल्स।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

उत्तराखंड अंडरवाटर फिनस्विमिंग एसोसिएशन द्वारा द्वितीय उत्तराखंड राज्य चैंपियनशिप 2024 का आयोजन ए. पी. स्कूल लामाचौड़ हल्द्वानी में किया गया।चैंपियनशिप में लिटिल स्कॉलर्स स्कूल की टीम ने भी प्रतिभाग किया और 15 गोल्ड, 11 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्ज़ा जमाया। इन तैराकों को ने न केवल अपने विद्यालय अपितु अपने जिले उधम सिंह नगर का भी नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. का मेगा एक्शन:* 📱*56.25 लाख के 256 गुम मोबाइल खोजकर रचा नया कीर्तिमान* *👏 जनता की मुस्कान ही हमारी पहचान— SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी.*

 

पदक विजेता टीम इस प्रकार है
नीरज नेगी (12वीं)- 2 स्वर्ण, 1 रजत
निकिता (10वीं)- 3 स्वर्ण
कशिश (9वीं)- 3 कांस्य
दीपांशु (9वां)-1 कांस्य
यशवर्धन (सातवां)- 1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य
अनाहद (12वीं) – 2 स्वर्ण, 1 कांस्य
रुद्र.पी.एस.भंडारी (10वां)-1 स्वर्ण, 2 कांस्य
करण नेगी (आठवां) – 2 स्वर्ण, 1 रजत
अर्नव.पी.एस.भंडारी (7वें) – 1 कांस्य
मयंक (8वां)- 1 स्वर्ण 1 कांस्य
मुकुल (7वां) – 1 कांस्य
देव रस्तोगी (8वां)- 1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य
आदित्य नेगी (10वां) -1 स्वर्ण, 2 रजत
ध्रुवांशु (12वीं)- 3 रजत।
अनमोल गिल चीमा- 1 स्वर्ण, 2 रजत

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में कर रहा सतत निगरानी

इस प्रशंसनीय उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती रितु भल्ला ,रोहित भल्ला,पंकज भल्ला ,प्रधानाचार्य श्रीमती शिखा गौतम तथा समस्त अध्यापकों ने विजेता प्रतिभागियों को और कोच दयाल सिंह , जीवन बोरा, गोपाल बिष्ट,संजय भारद्वाज व गौरव शर्मा को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  सख्त SSP, सीधा मुकदमा" — मोहर्रम जुलूस में उल्लंघन पर कार्रवाई

 

 

इस विशिष्ट उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के कोच श्री दयाल सिंह की कड़ी मेहनत व खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास को जाता है विद्यालय को अपने सभी तैराको की कड़ी मेहनत, समर्पण और अविश्वसनीय उपलब्धि पर अत्यंत गर्व है।