उत्तराखंड देहरादून सियासत

खटीमा दौरे के दूसरे दिन सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Spread the love

खटीमा दौरे के दूसरे दिन सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी से पर्यटक महिला को मिला खोया मंगलसूत्र, जताया आभार

 

 

इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां पर उन्होंने स्व0 मलकीत सिंह राणा के निधन एवं वीरेंद्र मौर्य की माता (स्व0 सुन्दरी देवी 92वर्ष) के निधन पर उनके आवास में पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं परिजनों को ढांढस बधाया व मृत आत्माओ की शान्ति की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड ने डेटा समन्वयन को गंभीरता से अपनाया, केंद्र सरकार ने की सराहना

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री, अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी नीहारिका तोमर, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना।