सियासत उत्तराखंड उधम सिंह नगर रूद्रपुर

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नगला वासीयो के साथ मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर नगला नगर पालिका क्षेत्र की मलिन बस्तियों का नियमितीकरण करने की मांग रखी।

Spread the love

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नगला वासीयो के साथ मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर नगला नगर पालिका क्षेत्र की मलिन बस्तियों का नियमितीकरण करने की मांग रखी।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*नगर पालिका नगला क्षेत्र की मलिन बस्तियों की पुरानी मांग नियमितीकरण का मसला ज़िलें के प्रभारी मंत्री व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रयास पर मुख्यमंत्री ने निराकरण कर दिया
देहरादून/रुद्रपुर:- आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केबिनेट मंत्री एवं ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नगला वासीयो के साथ मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर नगला नगर पालिका क्षेत्र की मलिन बस्तियों का नियमितीकरण करने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें 👉  अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, जेपी नड्डा भी रहे मौजूद

 

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री को बताया कि पंतनगर के संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, नगला आदि मालिन बस्तियों में सन 1962 से काबिज हैं तथा मलिन बस्ती के रूप में काबिज रहते धीरे-धीरे लगभग 60 वर्षों में कुछ कच्चे व कुछ पक्के मकान बनाकर गुजर बसर कर रहे हैं गत वर्षो में उत्तराखंड सरकार द्वारा मलिन बस्तियों की पुरानी आबादियों का नियमितीकरण करके उन्हें मालिकाना हक दिया गया परंतु नगला नगर पालिका क्षेत्र की पुरानी मलिन बस्ती इसमें शामिल नहीं हो पाई क्योंकि तब नगला नगर पालिका अस्तित्व में नहीं आई थी। अन्य नगर पालिका पंचायत द्वारा अपने क्षेत्र के मलिन बस्तियों को नियमितीकरण करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। कहा कि सन 1960 में बसे नगला में पूर्व सैनिक,राज्य आंदोलनकारी,मजदूर,व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग निवास करते हैं। नगर पालिका नगला के मलिन बस्तियों को भी नियमितीकरण करने एवं नगला के निवासियों को माननीय उच्च न्यायालय से न्याय दिलाए।

यह भी पढ़ें 👉  श्रेष्ठ उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूती देगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण: धामी

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू से फोन पर वार्ता कर नगला नगर पालिका क्षेत्र के मलिन बस्तियों के नियमितीकरण करने हेतु शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी की परियोजनाओं की समीक्षा, मुख्य सचिव ने समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

 

 

इस दौरान महेंद्र वाल्मीकि, सुनील रोहिल्ला,रमेश बिष्ट, देवेश पंत,अनिल रावत,शेर सिंह,घनश्याम यादव,विदेशी प्रसाद,संजय यादव,भगवान सिंह रावत,शिव शंकर यादव, अनिल रावत, मथुरा दत्त पांडे, देवेंद्र कुमार,संजय,हीरा सिंह, सुनील कुमार,माता दिन, मोहित,गोविंद,पुष्पा लोहानी, पीतांबर,निर्मला रावत,मानव देवी,कालिका देवी,गेंदा देवी, रेखा,आरती,मोहित,पुष्कर, देवकी देवी,भगवान दास,मंजू नेगी,गीता, विमला रावत, कुसुम,शशि,मुकेश,हीरा देवी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।