उत्तराखंड सियासत

मुख्यमंत्री ने किया जिला सूचना कार्यालय चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का विमोचन

Spread the love

मुख्यमंत्री ने किया जिला सूचना कार्यालय चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का विमोचन

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

कुमाउनी लोक गायक हरु जोशी द्वारा यूसीसी पर बनाया गया गीत किया लांच

कैम्प कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सायं टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्थानीय जनता से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। आम जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण की भावना के साथ जन समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित किये जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये गए है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस द्वारा भिक्षावृत्ति में लिप्त 146 बच्चों को किया चिन्हित, बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कराएगी स्कूलों में दाखिला*

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का भी विमोचन किया,और पुस्तिका प्रकाशन पर विभाग की सराहना भी की। कुमाउनी लोक गायक हरु जोशी द्वारा यूसीसी पर बनाए गए गीत को लांच किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के परिपेक्ष में  भारतीय दूतावास ताशकंद में आयोजित हुआ, व्यापार निवेश तथा पर्यटन संवर्द्धन से संबंधित कार्यक्रम।

 

 

इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश गहतोड़ी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिले। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ भाजपा नेता रोहतास अग्रवाल के आवास पर जाकर उनका भी हालचाल जाना। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, प्रदेश भाजपा मंत्री हेमा जोशी,जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे,पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल पुलिस ने जनपद की आंगनबाड़ी महिलाओं को किया जागरूक, साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों की दी जानकारी*