उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

जल मूल्य वृद्धि हेतु किये गए विरोध पर सभासद के नेतृत्व में जल विभाग द्वारा किया गया जल मूल्य संसोधन।

Spread the love

जल मूल्य वृद्धि हेतु किये गए विरोध पर सभासद के नेतृत्व में जल विभाग द्वारा किया गया जल मूल्य संसोधन।

 

रोशनी पाण्डेय  – प्रधान संपादक

 

रामनगर – दिनांक 29 दिसंबर 2023 को पंपापुरी भरतपुरी दुर्गापुरी व कौशल्यपुरी के क्षेत्र वासियों द्वारा नीवर्तमान सभासद भुवन सिंह डंगवाल के नेतृत्व में जल विभाग का घेराव किया गया था, जहां सभी क्षेत्रवासीयों व जल विभाग के अधिशासी अभियंता के बिच तीखी नोकझोंक हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  "भक्ति और भारतीय संस्कृति का संगम: काशीपुर में इस्कॉन भक्तों ने रच दिया आध्यात्मिक दृश्य"

 

 

क्षेत्र वासियों द्वारा जल विभाग द्वारा करी गई जल वृद्धि पर कई सवाल दागे गए थे,क्षेत्र वासियों का कहना था,कि जल विभाग द्वारा बिना सूचित किये, बिना मुनादि किये व बिना सर्वे किये उन्हे जल वृद्धि कर थमा दिए गए थे,आज़ 2019 के बिच करी गयी नगरपालिका की सर्वे के आधार पर दिए गए बिलो को विभाग द्वारा दुबारा संसोधन पर सहमति बन गयी है,सभासद द्वारा बताया गया की इस संसोधन से लगभग पुरे रामनगर शहर को इसका लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिना पंजीकरण और मानकों वाले नशा मुक्ति केंद्रों की खैर नहीं, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्यव्यापी अभियान शुरू

 

 

जिस हेतु नीवर्तमान सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा जल विभाग के अधिशाषी अभियंता मनोज गंगवार का आभार व्यक्त किया, अधिशासी अधिकारी द्वारा सभी के घरो मे जल मीटर लगाने व माह मार्च अथवा अप्रेल मे नगरपालिका के सर्वे पश्चात बिलो मे दुबारा संसोधन कर आवंटन पर बात कही गयी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पंचायत चुनाव संपन्न: 75.13% मतदान, मतपेटियों में बंद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य