उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

आज 15 अक्टूबर 2023 को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी एवं गर्जिया जोन का हुआ शुभारंभ।

Spread the love

आज 15 अक्टूबर 2023 को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी एवं गर्जिया जोन का हुआ शुभारंभ।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आज दिनांक 15 अक्टूबर 2023 को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी एवं गर्जिया जोन का शुभारंभ हुआ। बिजरानी जोन का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी जी द्वारा एवं डॉ धीरज पांडेय, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। गर्जिया जॉन का शुभारंभ ईडीसी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत एवं गोविंद बल्लभ जोशी, उपराजिक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, जेपी नड्डा भी रहे मौजूद

 

 

इस दौरान पर्यटकों में काफी उत्साह देखा गया और काफी रोमांचित भी दिखे। बिजरानी जोन के अंतर्गत कीचार रोड और जीरो पॉइंट वाच टावर के पास पर्यटकों को वनराज (बाघ) का दीदार हुआl बाघ का दीदार होने से पर्यटक काफी रोमांचित दिखाई दिए। पहले दिन आज बिजरानी और गर्जिया जोन में सुबह और शाम की पाली में 30-30 वाहनों ने प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

 

 

कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान डॉ धीरज पांडे, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, मदन जोशी, विधायक प्रतिनिधि, अमित कुमार ग्वासीकोटी , पार्क वार्डन, बिंदर पाल, वन क्षेत्राधिकारी बिजरानी, शरद सिंह बिष्ट वन दरोगा, प्रमोद सत्यवली वन आरक्षी तथा स्थानीय नेचर गाइड एवं जिप्सी वाहन चालक आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  तृतीय प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस हैण्डबॉल/बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का सकुशल समापन*

मीडिया सेल
कोर्बेट टाइगर रिज़र्व