रामनगर

26 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय –  सम्पादक

रामनगर खताड़ी चौकी के नजदीक एक युवक की हत्या होने से सनसनी फेल गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जूट गयी है। वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम भास्कर पाण्डेय उम्र लगभग 26 वर्षीय पुत्र स्व. दिनेश चंद पांडे सेमलखलिया है। सोमवार की सुबह पुलिस को रामनगर खताड़ी चौकी के पीछे मकान मे युवक का शव होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  फोन पर विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, युवती की हालत नाजुक

 

 

वहीं पुलिस का कहना है कुछ लोगो ने साथ बैठकर शराब पी थी। आपस में किसी बात को लेकर विवाद होने पर इस युवक की हत्या कर दी गयी होगी। वहीं रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया हत्या आपसी विवाद में हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 *तमंचा तानकर लूट मचाने वाले 03 लुटेरे चढ़े रामनगर पुलिस के हत्थे, कब्जे से 03 अवैध तमंचे बरामद* 🚨 *एसएसपी मंजुनाथ टीसी बोले — जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं, सीधा जेल भेजेंगे*