उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

राष्ट्रीय मंच पर रामनगर के संदीप गुप्ता को बड़ी उपलब्धि, वन निगम के विशिष्ट क्रेता सम्मान से हुए सम्मानित।

Spread the love

राष्ट्रीय मंच पर रामनगर के संदीप गुप्ता को बड़ी उपलब्धि, वन निगम के विशिष्ट क्रेता सम्मान से हुए सम्मानित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर (नैनीताल)।
उत्तराखंड वन विकास निगम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता वार्षिक सम्मेलन संवाद-2026 के दौरान रामनगर के आमडंडा क्षेत्र में संदीप गुप्ता को वन निगम के “विशिष्ट क्रेता सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वन निगम के साथ लंबे समय से किए जा रहे उत्कृष्ट व्यावसायिक सहयोग, पारदर्शी व्यापारिक व्यवहार और निगम के प्रति निरंतर विश्वास के लिए प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कड़े पहरे में चल रही स्नातक स्तरीय परीक्षा–SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० स्वयं ले रहे सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा*_

 

 

12–13 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के 20 राज्यों से आए क्रेता (बायर्स) शामिल हुए। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर संदीप गुप्ता को सम्मानित किया जाना न केवल उनके लिए बल्कि रामनगर और नैनीताल जनपद के लिए भी गौरव का विषय रहा। सम्मान समारोह के दौरान वन विभाग एवं वन विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने संदीप गुप्ता के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अन्य क्रेताओं के लिए एक आदर्श बताया।

यह भी पढ़ें 👉  🙏🏼💐*बारिश, विशाल भीड़ और जबरदस्त उत्साह: एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए नीम किरौली बाबा के दर्शन, रातभर सेवाभाव में जुटी रही नैनीताल पुलिस* 🎉*पूरी रात्रि उमड़ता रहा आस्था का सैलाब, पुलिस, प्रशासन, मंदिर समिति की व्यवस्था व स्थानीय जनता के सहयोग की जमकर सराहना*

 

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संदीप गुप्ता ने वन निगम के साथ व्यापार में विश्वसनीयता, समयबद्ध भुगतान और नियमों के अनुरूप कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी, जिससे निगम के राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ क्रेता-विक्रेता संबंध भी मजबूत हुए हैं। उनके सहयोग से स्थानीय स्तर पर व्यापार को स्थिरता मिली और रोजगार के अवसर भी सृजित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी की प्रगति पथ यात्रा में दिखा उत्साह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि।