उत्तर प्रदेश क्राइम

ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की हूई मौत सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Spread the love

ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की हूई मौत सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर कस्बे में जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस में सवार एक फिटर की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  धरना स्थल पहुंचे SDM और CO, तीन घंटे की वार्ता के बाद निकला समाधान, 19 दिन बाद खत्म हुआ धरना

 

वहीं, अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया।जनपद बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के गडरिया ग्राम पंचायत के पड़वनिया डेरा निवासी राजू (31) पुत्र रामरतन यूनीक्यू इंडिया कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लि. में फिटर के पद में कार्यरत था। शनिवार सुबह वह जबलपुर लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस से कानपुर जा रहा था।

तभी कस्बे के रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद प्लेटफॉर्म के कुछ दूर आगे वह ट्रेन से गिरकर पहियों के नीचे आ गया। इससे उसकी ट्रेन में कटकर मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक गेट पर बैठा हुआ था। तभी झटका लगने पर वह ट्रेन से नीचे गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का सख्त संदेश—हिस्ट्रीशीटर हो या आदतन अपराधी नैनीताल पुलिस की नजर से कोई नहीं बचेगा* 🔥*अपराध की दुनिया के 02 पुराने खिलाड़ी गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पिद्दा और साथी राजू पर 45 मुकदमें* 🔥*बन्द दुकानों के ताले तोड़कर दहशत फैलाने वालों का अंत, लालकुआं, काठगोदाम और मुखानी के 07 मामलों का लालकुआं पुलिस ने किया पर्दाफाश*

 

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेजा है। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड व कंपनी के कार्ड से इसकी पहचान हो सकी। जीआरपी ने इसके परिजनों को सूचना दे दी है। सूचना पाकर परिजन सीधे बांदा के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  CEIR पोर्टल से फिर लौटी मुस्कान, पौड़ी पुलिस ने खोया मोबाइल किया बरामद