रामनगर सियासत

राष्ट्रीय पार्टी बनने पर और दिल्ली एमसीडी चुनावो में आम आदमी पार्टी की शानदार विजय पर झूमे आप कार्यकर्ता – प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा नई शुरुआत।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

रामनगर। दिल्ली एमसीडी चुनावो में आम आदमी पार्टी की शानदार विजय ओर गुजरात विधान सभा चुनाव से आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला विंग इंचार्ज शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में 15 साल से भाजपा का भ्रष्टाचार वह दुष्प्रचार खत्म करने के संकल्प को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें 👉  वनाधिकार समिति ने बसंती आर्य को सौंपा दावा, परीक्षण में निभाएंगी अहम भूमिका।

 

 

 

 

दिल्ली की जनता के साथ ही खासकर उत्तराखंड प्रवासियो को उन्होंने धन्यवाद कर आभार जताया। रावत ने कहा कि गुजरात की जनता का वह दिल से आभार व्यक्त करते हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने का सुनहरा मौका गुजरात वासियों ने देने का काम किया, आज आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव

 

 

 

निश्चित रूप से पूरे देश में आने वाले समय में शिक्षा स्वास्थ्य व काम की राजनीति केजरीवाल मॉडल को अपनाया जाएगा। इस दौरान हिमांशु रावत, वीरेंद्र रावत, कैलाश राणा, रचना कंडारी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गोल्ज्यू महोत्सव 2026 के समापन पर CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- चम्पावत बनेगा देश का आदर्श जिला