उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

पम्पापुरी मे लोक कल्याण मंदिर समिति द्वारा किया गया भव्य भूमिया पूजन।

Spread the love

पम्पापुरी मे लोक कल्याण मंदिर समिति द्वारा किया गया भव्य भूमिया पूजन।

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 

जहाँ पूरा देश आज़ चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहा है, वही पम्पापुरी लोक कल्याण मंदिर समिति द्वारा अपनें आराध्य भूमिया देव की भव्य तरीके से पूजा अर्चना की गयी, सुबह से ही लोगो मे काफ़ी उत्साह देखने को मिला जहाँ लोग चुनाव के आने वाले परिणामो के लिए उत्साहित थे उतना ही आज़ के कार्यक्रम हेतु ख़ुश भी थे, प्रत्येक वर्ष होने वाले इस पूजन से सभी क्षेत्रवासियो की अपनी आस्थाएं जुडी हुई है, कार्यक्रम संयोजक वार्ड के सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा बताया गया की भूमिया देव इस क्षेत्र के लिए मात्र भगवान नहीं है बल्कि सभी के आराध्य और ईष्ट है, हर अच्छे काम मे उन्हें पूजा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  डायल 112 में झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना पड़ा भारी, खन्सयू पुलिस ने की 10,000 रुपये की चालानी कार्रवाई।

 

 

यदि क्षेत्र से किसी की शादी होती है वो चाहे लड़का हो या लड़की सभी भूमिया देव से आशीर्वाद प्राप्त कर अपनें लिए अपनें परिवार के लिए मंगल कामनाऐ मांगते है, और भूमिया देव उनकी व उनके परिवार की सुरक्षा भी करते है। सभासद का कहना है, की यह वार्ड कोर्बेट से लगा हुवा सबसे नजदीकी क्षेत्र है, आये दिन यहाँ जंगली जानवरो की आवाजही रहती है, परन्तु आज़ तक कभी मानव जीव संघर्ष देखने को नहीं मिला भूमिया देव के आशीर्वाद से जानवरो नें कभी आवसीय क्षेत्र मे रुख नहीं किया, ना ही कभी रामनगर की जीवन दायनी कोसी नदी से किसी का नुकसान हुवा, जबकि आये दिन आस पास के क्षेत्रों मे ऐसी घटनाए घटती रहती है, उनका कहना है की आस्था मे बहुत बल होता है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने बनभूलपुरा से वाहन चोर को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी बरामद।

 

 

और शायद यही कारण है की वो अपनें क्षेत्र से कही जाना पसंद नहीं करते।कार्यक्रम मे सुबह भूमिया पूजन के बाद,प्रसाद हेतु मीठे पुवे व कसार बनाया गया, जो की भूमिया देव को भोग लगाकर पुरे क्षेत्र मे बांटा गया,कार्यक्रम मे श्री लीलाधर मठपाल पूरन चंद्र जोशी,  योगेश्वर दत्त जोशी, विनोद पाण्डे, रविंद्र चौहान (छोटू),नीरज मेहरा, सचिन उप्रेती, कुश नयाल, रविन्द्र सिंह कुकल्याल(पप्पू भाई), खुशाल सिंह डंगवाल द्वारा सहयोग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*