उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लेने की अपील की।

Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लेने की अपील की।

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

राजभवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड

राजभवन नैनीताल 04 जून, 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों से आह्वान किया है कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें साथ ही इसके संरक्षण के लिए एकजुट होकर प्रयास करें।

यह भी पढ़ें 👉  भण्डारपानी गेट पर सियासी दबाव का आरोप! नेचर गाइडों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा #गाइडों का दावा—राजनैतिक दबाव में बदले गए नियम, स्थानीय युवाओं की रोजी-रोटी पर संकट

 

 

राज्यपाल ने कहा है कि हमारा पर्यावरण प्रकृति का अनमोल उपहार है और इसे हमें अपने और आने वाली पीढ़ी के लिए सहेजकर रखना होगा। हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जल, हवा, मिट्टी एवं पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर सभी को ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा की उत्तराखण्ड को प्रकृति का अनमोल वरदान प्राप्त है साथ ही हमारा प्रदेश जैव विविधताओं वाला प्रदेश है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि हम पर्यावरण और वनों को संरक्षित करने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लें।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में विकास कार्यों को बड़ा बूस्ट, सीएम ने मंजूर किए ₹256 करोड़

 

 

राज्यपाल ने कहा की अब समय आ गया है कि हम जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जैव विविधता हानि और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में सजग रहें और अपने पर्यावरण को बचाएं, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि आसपास के स्थान को स्वच्छ बनाएं, नदी, तालाब और अन्य जल स्रोतों को दूषित होने से बचाएं। हम प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लें। इन छोटे-छोटे कदमों से हम निश्चय ही पर्यावरण को स्वच्छ रख पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन बचाने को उत्तराखंड सरकार का मास्टर प्लान, आधे होंगे मंत्रियों के वाहन