उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

एसपी क्राइम नैनीताल ने लिया कोतवाली हल्द्वानी एवम थाना काठगोदाम के विवेचकों का आदेश कक्ष, दिए निर्देश।

Spread the love

*एसपी क्राइम नैनीताल ने लिया कोतवाली हल्द्वानी एवम थाना काठगोदाम के विवेचकों का आदेश कक्ष, दिए निर्देश।

रोशनी पांडेय प्रधान संपादक

 

आज दिनांक *24.04.2024* की रात्रि में *श्री हरबन्स सिंह एस0पी0 क्राइम/यातायात नैनीताल* द्वारा *कोतवाली हल्द्वानी एवम थाना काठगोदाम* के विवेचकों का ओ0आर0 लिया गया। गोष्ठी में श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी सहित हल्द्वानी/ काठगोदाम के थानाप्रभारी व विवेचक उपस्थित रहे। विवेचनाओं के निस्तारण हेतु निम्न निर्देश दिए गए ।
● कोतवाली हल्द्वानी व काठगोदाम में 6 माह अथवा एक वर्ष से अधिक समय से *लंबित विवेचनाओं/पार्ट पेंडिंग/पुनर्विवेचना* की समीक्षा की गई। सम्बन्धित उपनिरीक्षकों के निर्देशित किया कि विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर सड़कों पर उतरी नैनीताल पुलिस, मोहर्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 

 

● विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार एवम अभियोग की गंभीरता को देखते हुए सफल निस्तारण करें।
● ऑनलाइन जन सेवाओं से संबंधित प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण करें।
● थाना क्षेत्र में संदिग्धों पर नजर रखें। बाहर से आकर रह रहे कबाड़ी,फड़, ठेली व्यवसाय आदि का सत्यापन करें।
● थाना क्षेत्र में चोरी और अन्य घटनाओं पर रोकथाम हेतु प्रभावी गश्त करें। प्रभारी समेत चौकी प्रभारी व रात्रि अधिकारी लगातार क्षेत्र में मूवमेंट में रहें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 का असर: तीन युवाओं को मिली छात्रवृत्ति, फिल्मी करियर को मिली नई उड़ान

*मीडिया सैल*
*जनपद नैनीताल।*