उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

ऑपरेशन प्रहार का असर: नैनीताल में बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार।

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार का असर: नैनीताल में बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में हल्द्वानी और रामनगर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 3 मोटरसाइकिल बरामद की गईं और 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान में थाना स्तर पर गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड  की कई योजनाओं का शुभारंभ

रामनगर में बड़ी सफलता:
रामनगर में दर्ज बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने चोरपानी क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हल्द्वानी में दो चोरी का खुलासा:
हल्द्वानी में दर्ज दो अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों में पुलिस ने मंडी बाईपास जंगल क्षेत्र से 2 शातिर अभियुक्तों को दबोचा और चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

यह भी पढ़ें 👉  भर्ती अनियमितताओं पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

वारंटियों पर भी कार्रवाई:
थाना चोरगलिया पुलिस ने 1 वारंटी और लालकुआं पुलिस ने 2 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।