धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार के आरोप: मंत्री कैड़ा ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश।

धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार के आरोप: मंत्री कैड़ा ने पुलिस को दिए कड़े निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भीमताल में कथित तौर पर पहचान छुपाकर युवतियों से धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार के मामले पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

मंत्री कैड़ा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र की शांति और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर हैं। उन्होंने आरोपों का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और पीड़िताओं को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की सामाजिक एवं सांस्कृतिक मर्यादाओं के खिलाफ किसी भी तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  नव-नियुक्त ARTO सुरेंद्र सिंह कपकोटी से टैक्स बार की शिष्टाचार भेंट, समस्याओं पर हुई बातचीत

प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

karki
inder