उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

डाo धनंजय मोहन द्वारा फॉटों में नवनिर्मित ट्री हॉऊस का किया उद्घाटन।

Spread the love

डाo धनंजय मोहन द्वारा फॉटों में नवनिर्मित ट्री हॉऊस का किया उद्घाटन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

दिनांक 12 दिसम्बर 2024 को डॉ धनन्जय मोहन, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के अन्तर्गत दक्षिणी जसपुर रेंज के वन क्षेत्रों का दौरा किया। रात्रि काल में फील्ड निरीक्षण करते हुए उत्तरी जसपुर रेंज के फॉटों वन विश्राम भवन में रात्रि स्थगन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन मोड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।

 

 

 

 

दिनांक 13 दिसम्बर 2024 की प्रातः को डाo धनंजय मोहन द्वारा फॉटो ईको टूरिज्म जोन का निरीक्षण किया गया एवं फॉटों में नवनिर्मित ट्री हॉऊस का उद्घाटन भी किया गया। उनके द्वारा फॉटों ईको टूरिज्म जोन से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों जैसे साइनेजेस, अवस्थापना विकास, नेचर गाइड्स का व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, कैमरा ट्रैप द्वारा बाघ एवं अन्य सहचरी वन्य जीवों का अनुश्रवण आदि तथा तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के अंतर्गत स्थित तुमड़िया जलाशय में प्रवासी पक्षियों की महत्ता के दृष्टिगत इसे एवं हरिपुरा-बौर जलाशय को *”रामसर वैटलैंड साइट के रूप में विकसित किए जाने हेतु आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए”*।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की समस्याओं पर गंभीर दिखे सीएम धामी, अधिकारियों को लगाई समाधान की डेडलाइन

 

 

 

 

 

 

इसके साथ ही संवेदनशील आरक्षित वन क्षेत्रों में अतिक्रमण की प्रभावी रोकथाम एवं वन्य जीवों के वास स्थल सुधार एवं दीर्घकालीन संरक्षण से सम्बन्धित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

 

 

फील्ड निरीक्षण के दौरान डॉ0 धीरज पाण्डे, मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊॅ, डॉ0 विनय भार्गव वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त, प्रकाश चन्द्र आर्य, प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर, दिगांथ नायक, प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर, मनीष जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी, संदीप गिरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, जसपुर, श्रीमती किरन शाह, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कृपाल सिंह बिष्ट वन क्षेत्राधिकारी, उत्तरी जसपुर एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।