उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

पर्वतीय रामलीला में उमड़ी दर्शकों की भीड़, ताड़िका के साथ मारे गए सुबाहु और मारीच

Spread the love

पर्वतीय रामलीला में उमड़ी दर्शकों की भीड़, ताड़िका के साथ मारे गए सुबाहु और मारीच

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर। प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति की रामलीला के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामनगर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी दिगंथ नायक ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
दूसरे दिन के मंचन में बाल याचना, ताड़िका वध, सुबाहु मारीच वध, गौरी पूजन, अहिल्या उद्धार जैसे प्रसंगों में कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शन की खूब तालियां बटोरी।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. का मेगा एक्शन:* 📱*56.25 लाख के 256 गुम मोबाइल खोजकर रचा नया कीर्तिमान* *👏 जनता की मुस्कान ही हमारी पहचान— SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी.*

 

 

पैंठ पड़ाव की रामलीला को इक्यावन साल हो गए हैं और संगीत प्रधान होने के कारण इसका खास स्थान है। मंचन के दूसरे दिन भुवन जोशी, बालम सिंह बिष्ट, पुष्कर दुर्गापाल, संजय डोरवी, गणेश रावत, प्रभात ध्यानी, हरिप्रिया सती, ललित मोहन बिष्ट, दिनेश सत्यवली, देवेंद्र भट्ट, किशन डसीला, आशा बिष्ट, भावना भट्ट, मंजू बेलवाल, निशांत पपने, हीराबल्लभ पाठक आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये दिये जा रहे सहयोग के लिये मुख्यमंत्री ने जताया केन्द्रीय मंत्री का आभार