उत्तराखंड रामनगर सियासत

महिला अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विरोध प्रदर्शन

Spread the love

महिला अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विरोध प्रदर्शन

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

रामनगर। उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला भी दहन किया। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय से आर्य समाज भवन तक विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  बसगांव में निर्माणाधीन पेयजल योजना का CDO ने लिया जायजा

 

 

 

जिसके बाद भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। यहां पूर्व विधायक रावत ने प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के शासन में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। रोडवेज बस अड्डे जैसे सार्वजनिक स्थान हो या कार्यस्थल, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। केंद्र सरकार भी भाजपा शासित प्रदेशों में आई अपराधों की इस बाढ़ पर आंखे बंद किए हुए है। जबकि ऐसी स्थिति में उत्तराखंड सरकार केके बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। रावत ने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं रहेगी। पार्टी कार्यकर्ता महिला सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी ताकत से लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा में रिस्पांस टाइम सबसे अहम” — मंत्री मदन कौशिक