जरा हटके रामनगर

उत्तरखण्ड के पहले ट्री हाउस का प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल एवम विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया शुभारम्भ

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – सम्पादक

रामनगर। प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल एवम विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं ने मंगलवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग की उत्तरी रेंज जसपुर के अंतर्गत फाटो क्षेत्र में ट्री-हाउस का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल ने कहा कि उत्तरखण्ड का वन विभाग का यह पहला ट्री हाउस है। जो पर्यटको के आराम के साथ साथ उन्हें रोमांच से भी भरेगा।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसी क्षेत्र में दो और ट्री हाउसओं का शुभारंभ किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस ट्री हाउस में जहां एक और भ्रमण पर आने वाले पर्यटक वन्यजीवों को नजदीक से सकेंगे तो वही यहां पर रात्रि ने वृक्ष पर बने कक्ष का भी आनंद उठा सकेंगे। बोले अभी विभाग द्वारा ही इसकी बुकिंग का कार्य शुरू किया जाएगा और शीघ्र ही इसकी ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रस्तावित हाथी गणना-2026 हेतु कुमाऊँ जोन का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

 

 

 

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि अपने तरह का अनोखा ट्री हाउस पर्यटको को अपनी ओर जरूर आकर्षित करेगा। इससे पर्यटन को नए आयाम भी प्राप्त होंगे।इस दौरान तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य,रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुन्दन कुमार, एसडीओ राजकुमार, रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार, रेंजर विजेंद्र अधिकारी, रेंजर पुरन सिंह,रेंजर ललित आर्य,विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी,भाजपा नेता मनमोहन सिंह बिष्ट सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग