उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

आइसा आर वाई ए ने 14 के बंद को  दिया समर्थन…

Spread the love

आइसा आर वाई ए ने 14 के बंद को  दिया समर्थन…

 

रोशनी  प्रधान संपादक

बाघ के आतंक से त्रस्त क्षेत्रीय जनता और जनसंगठनों द्वारा 14 दिसंबर को कार्बेट पार्क के ढेला और झिरना रेंज को बंद किए जाने को इंकलाबी नौजवान सभा( आर वाई ए) और छात्र संगठन आइसा ने भी समर्थन दिया है।पटरानी में हुई बैठक को संबोधित करते हुए नौजवान सभा की ब्लाक संयोजक रेखा बाराकोटी ने कहा विगत एक माह में बाघ द्वारा अनेकानेक गायों और दो महिलाओं को अपना शिकार बना दिया गया है परंतु वन विभाग के अधिकारी इन बाघों को पकड़ने में असफल रहे हैं।इधर कुछ दिनों से बाघों की जिस प्रकार पटरानी में बाघों की आवाजाही बढ़ गई है इससे सैंकड़ों स्थानीय लोगों की सामान्य दिनचर्या अस्तव्यस्त हो गई है।आइसा नेता नेहा आर्या ने कहा स्थानीय सरकार के जनप्रतिनिधियों की इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी दुर्भग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  *💥 अपराधियों पर लगातार प्रहार, एसएसपी मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल; हत्या में वांछित 25 हज़ार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार* 💥 *अपराधियों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं, हर अपराधी कानून के शिकंजे में आएगा- SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी*

 

 

बाघ द्वारा घायल युवक दीपक के इलाज पर अब तक लाखों रुपया खर्च हो गया है पर कार्बेट प्रशासन ने सिर्फ पचास हजार रुपए दे अपने दायित्व की इतिश्री कर ली है।बैठक में जंगली जानवरों से किसी भी व्यक्ति के मारे जाने पर 25 लाख रुपया और घायल को कम से कम 10 लाख रुपए की मदद दिए जाने की मांग की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  DFO प्रकाश आर्या के खिलाफ सड़क पर उतरे खनन कारोबारी

 

 

 

आइसा के नगर अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा, उत्तरखंड में जंगली जानवरों के आतंक से जानता की जान जोखिम में आ चुकी है। सरकार ने हिंसक जंगली. जानवरो के इलाज के लिए तो रेस्क्यू सेंटर बनाया हुआ है लेकिन जंगली जानवरों से घायल व्यक्ति के इलाज के लिए कोई ठौर ठिकाना नही है। उत्तरखंड जंगली जानवरों का प्रदेश बन गया है, जहाँ पर इन्शानो की जिंदगी की शर्त पर जंगली जानवरों सभी संरक्षण दीया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर वर्दाश्त नही किया जा सकता।

यह भी पढ़ें 👉  SSP NAINITAL के कड़े रुख में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा ⚡ 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

 

 

बैठक में रेखा बाराकोटी,सुमित कुमार, नेहा आर्य, हेमा जोशी, नीरज सिंह, रिंकी,मनीषा, रवि शंकर, तुलसी देवी, आदि मौजूद रहे।