उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

SSP NAINITAL ने ऐच्छिक ब्यूरो के माध्यम से करवाई 07 परिवारों की काउंसलिंग, दीपावली में 03 परिवारों के घरों को किया रोशन।

Spread the love

*SSP NAINITAL ने ऐच्छिक ब्यूरो के माध्यम से करवाई 07 परिवारों की काउंसलिंग, दीपावली में 03 परिवारों के घरों को किया रोशन।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*परिवारों को टूटने से बचाया, हंसी-खुंशी साथ घर गए पति-पत्नी*

प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा जनपद में *महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों और मामलों में शीघ्र जॉच कर प्रभावी कार्यवाही* करते हुए *त्वरित समाधान* करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  “कौमी एकता के रंग में रंगा रामनगर, ईद मिलन बना यादगार”

 

 

 

इसी क्रम में आज दिनांक *29.10.2024* को पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में *महिला ऐच्छिक ब्यूरो के मासिक काउंसलिंग सत्र* के दौरान *एसएसपी नैनीताल* की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों *डॉ0 युवराज पन्त, मनोचिकित्सक/काउंसलर, श्री बहादुर सिंह बिष्ट,संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड (से0नि0), डॉ प्रभा पंत(शिक्षाविद) प्रो० एवं विभागाध्यक्ष एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, श्री राम सिंह बसेड़ा(अधिवक्ता) पूर्व अध्यक्ष बार एसोशियन हल्द्वानी*, के समक्ष *उप निरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी* द्वारा *कुल 07 प्रकरणों* को रखा गया।
सभी मामलों में दोनों पक्ष काउंसलिंग में उपस्थित हुए तथा प्रकरणों को भली-भांति सुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।

काउंसलिंग के माध्यम से *03 मामलों में दोनों पक्षों को भली-भांति समझा कर काउंसलिंग कर उनका राजीनामा* करवाया गया, *04 मामलों में मुकदमा दर्ज* करने के आदेश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में

 

 

 

*नैनीताल पुलिस जन सुरक्षा के साथ परिवार कल्याण के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।*