उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

“कौमी एकता के रंग में रंगा रामनगर, ईद मिलन बना यादगार”

Spread the love

“कौमी एकता के रंग में रंगा रामनगर, ईद मिलन बना यादगार”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

एक शाम कौमी एकता के नाम” थीम पर आयोजित ईद मिलन समारोह में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में विधायक समेत कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को कौमी एकता सम्मान पत्र देकर नवाजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS | रामनगर में सनसनी 🚨 ⚠️ बड़ी नहर किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में मचा हड़कंप!

मोहल्ला गुलरघट्टी स्थित आशियाना कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगराध्यक्ष भूपेन्द्र खाती ने की, जबकि संचालन मंडी समिति अध्यक्ष अजीजुर्रहमान आढ़ती ने किया।

इस अवसर पर दीवान सिंह बिष्ट को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पूर्व सांसद प्रतिनिधि इन्दर रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन, भाजपा नेता मौ. आदिल सैफी, विपिन कांडपाल, राकेश नैनवाल, गणेश रावत, सहिल अहमद, और नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया के नगराध्यक्ष डॉ. जफर सैफी सहित कई लोगों को भी कौमी एकता अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरि सेवा आश्रम में संत सम्मेलन, मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं का किया अभिनंदन

भाईचारे और विकास पर जोर

कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही नफरत फैलाने वाली ताकतों पर अंकुश लगाने और रामनगर के विकास के लिए ऐसे आयोजनों को और बड़े स्तर पर करने की आवश्यकता बताई।

यह भी पढ़ें 👉  खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

इस मौके पर जगमोहन सिंह बिष्ट, मनोज पांडे, दानिश सिद्दीकी, फईम कुरैशी, जैनुल खान, जफर इकबाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।