उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

डॉ मंजूनाथ टीसी एस.एस.पी नैनीताल ने पुलिस कार्यालय नैनीताल का किया वार्षिक निरीक्षण* *अभिसूचना इकाई को उत्कृष्ट कार्यालय व्यवस्था एवं अभिलेख रखरखाव पर मिला नगद पुरस्कार*

Spread the love

*डॉ मंजूनाथ टीसी एस.एस.पी नैनीताल ने पुलिस कार्यालय नैनीताल का किया वार्षिक निरीक्षण*

*अभिसूचना इकाई को उत्कृष्ट कार्यालय व्यवस्था एवं अभिलेख रखरखाव पर मिला नगद पुरस्कार*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*सभी शाखा प्रभारियों को अभिलेखों एवं ऑनलाइन कार्य को अध्यवाधिक करने के दिए निर्देश*

 

आज दिनांक 12.05.2026 को *डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मानकों के अनुरूप *बीट आउट व्यवस्था को प्रभावी रूप से संचालित* करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सरकारी संपत्तियों के रखरखाव एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  ’हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना पर तेजी से कार्य

निरीक्षण के दौरान आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, वाचक कार्यालय, समन सैल, HRMS, MCU ,DCRB शिकायत प्रकोष्ठ, CCTNS, समन सेल , अभिसूचना इकाई नैनीताल कार्यालय एवं रिकॉर्ड रूम सहित अन्य शाखाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर *एसपी कार्यालय नैनीताल* द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल कार्यालय की उपरोक्त शाखाओं का निरीक्षण कराते हुए संबंधित *अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली* की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में विकास कार्यों को बड़ा बूस्ट, सीएम ने मंजूर किए ₹256 करोड़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी शाखा प्रभारियों को *अभिलेखों के नियमित अद्यतन, कार्यालयों की स्वच्छता, अनुशासन एवं कार्यों के समयबद्ध* निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त दस्तावेज निरीक्षण के दौरान *अभिलेखों के रखरखाव, पंजिकाओं के अद्यतन, पत्रावलियों के व्यवस्थित संधारण एवं आवश्यक अभिलेखों* के समयानुसार संकलन की भी समीक्षा की गई। अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन बनाए रखने हेतु संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान श्री ज्ञानेंद्र शर्मा, निरीक्षक अभिसूचना इकाई नैनीताल एवं समस्त स्टाफ के उत्कृष्ट टर्न आउट, कार्यालय के बेहतरीन रखरखाव एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा प्रशंसा की गई। उत्कृष्ट कार्य एवं अनुकरणीय कार्यालय व्यवस्था हेतु *अभिसूचना इकाई नैनीताल को ₹1000/- के नगद पुरस्कार* से सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  DM के निर्देश पर छापेमारी: बिना पंजीकरण चल रहे 44 होम स्टे बेनकाब

निरीक्षण के दौरान डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल, एसपी संचार नैनीताल, श्री रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल/भवाली, पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती अंजना, श्री हरकेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा, निरीक्षक अभिसूचना इकाई नैनीताल,श्री हिमांशु पंत, प्रधान लिपिक, श्री देवेंद्र राजपूत (वाचक), आशुलिपिक साधना एवं पीआरओ हेमा ऐठानी उपस्थित रहे है