जरा हटके नैनीताल

जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में शीतलहर के दौरान निराश्रित एवं असहाय/गृहविहिन व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से बचाने हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से 5 लाख की रूपये की धनराशि आवंटित की।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – सम्पादक

नैनीताल 15 दिसम्बर 2022 (सूचना)- जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में शीतलहर के दौरान निराश्रित एवं असहाय/गृहविहिन व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से बचाने हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से 5 लाख की रूपये की धनराशि आवंटित की है।  गर्ब्याल ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ ही समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिये है कि निराश्रितों को सम्भावित शीतलहर के प्रकोप से बचाने हेतु अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  तृतीय प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस हैण्डबॉल/बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का सकुशल समापन*

 

 

उन्होंने कहा है कि अलाव जलाने का चयन ऐसे स्थानों पर किया जाये जहॉ अधिक से अधिक निर्धन एवं असहाय, जनता खुले आसमान में निवासन करने वाले धर्मशालायंे, रेनबसेरा, मुसाफिरखाना, पड़ाव सराय, चौराहा, रेल एवं बस स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था के साथ ही निःशुल्क कम्बल बाटने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस का एक्शन जारी, वारंटी गिरफ्तार और शराबी हुड़दंगी पर कार्रवाई

 

 

अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि जनपद के समस्त 09 तहसीलों को 05 लाख रू0 की धनराशि व्यय किये जाने की अनुमति जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की है। उन्होंने कहा तहसील नैनीताल को 80 हजार रूपये, हल्द्वानी को 90 हजार, रामनगर को 65 हजार, धारी को 32 हजार 500, खनस्यूॅ को 32 हजार 500, लालकुऑ को 50 हजार, कालाढंूगी में 50 हजार, कोश्याकुटौली को 50 हजार तथा तहसील बेतालघाट को 50 हजार रूपये की धनराशि की अनुमति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने लॉन्च किया विभागीय डेटा संग्रहण मोबाइल ऐप, पीएम गतिशक्ति पर दिया जोर