उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

सीडीओ के निर्देश पर जिलेभर में राशन दुकानों का औचक निरीक्षण

Spread the love

 

 

सीडीओ के निर्देश पर जिलेभर में राशन दुकानों का औचक निरीक्षण

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

सस्ते गल्ले की दुकानों एवं खाद्यान्न गोदामों का औचक निरीक्षण
सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे के निर्देश पर जिले के आठों विकास खंडों में चलाया गया अभियान

मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे के निर्देशानुसार शनिवार को नैनीताल जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दुकानों एवं खाद्यान्न गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  👉*मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का विजन साकार, धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस एक्शन* 👉 *एसएसपी मंजुनाथ टीसी का धर्मांतरण पर एक और कड़ा प्रहार, बोले इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं* 👉*नाबालिक से छेड़छाड़, AI वीडियो बनाने की धमकी व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को लालकुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

निरीक्षण

 

 

 

 

अभियान जिले के सभी आठों विकास खंडों में चलाया गया। इस दौरान गठित टीमों द्वारा माननीय क्षेत्र प्रमुख, ग्राम प्रधानों एवं ग्राम विकास अधिकारियों (VDO) के साथ मिलकर दुकानों एवं गोदामों की जांच की गई।

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न की गुणवत्ता, स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, लाभार्थियों को समय पर राशन वितरण आदि बिंदुओं की गहनता से जांच की गई। साथ ही दुकानों पर रेट लिस्ट, शिकायत पुस्तिका का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  फोन पर विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, युवती की हालत नाजुक

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एकत्रित कचरे को 15 श्रेणियों में बांटा गया, एकत्रित्र कचरे से होगी नगर पंचायत की कमाई

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अभियान में सभी खंड विकास अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, विभिन्न क्षेत्र प्रमुख, ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी शामिल रहे।