उत्तराखंड नैनीताल सियासत

जनपद नैनीताल भ्रमण पर पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने रानीबाग स्थित शीतलामाता मन्दिर में पूजा अर्चना की।

Spread the love

जनपद नैनीताल भ्रमण पर पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने रानीबाग स्थित शीतलामाता मन्दिर में पूजा अर्चना की।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

जनपद नैनीताल भ्रमण पर पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने रानीबाग स्थित शीतलामाता मन्दिर में पूजा अर्चना की। फिर शीतलमाता मंदिर परिसर के निकट स्थित पार्क में हरेला लोकपर्व के अवसर पर *एक पेड़ मां के नाम थीम* के तहत वृक्षारोपण किया।

 

 

 

उत्तराखंड में पौराणिक लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। हाइडिल गेट के निकट हरेला लोकपर्व के उपलक्ष्य में गो ग्रीन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम मंे प्रतिभाग किया। जिसमें ऋतु खण्डूडी भूषण ने सर्वप्रथम एक पेड़ मां के नाम संकल्प के तहत पौधारोपण किया, फिर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां गो ग्रीन फाउंडेशन की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौहान ने खण्डूडी का पगड़ी पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित छोटी बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर ऋतु खण्डूडी का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट में वन विभाग का बड़ा सर्च ऑपरेशन, गूजर डेरों की ली गई तलाशी

ऋतु खण्डुडी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को हरेला की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा हम सभी इस व्यस्ततम जीवन में अपने लिए और समाज के लिए कम समय ही निकाल पाते हैं। हम सभी को अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए, उसका संवर्धन करना चाहिए। कोरोना काल में हम सभी को पेड़ों का महत्त्व समझ में आया। धरती को हम मां कहते हैं, यदि हम इसकी रक्षा न कर सके तो हमारा जीवन व्यर्थ है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पहुंचे CM धामी, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

समाज में बदलाव होता है, कुरीतियां भी आती हैं और उनका समाधान भी निकाला जाता है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत सराहनीय कार्य किए हैं, इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करती हूं। सोच बदल रही है, अगर सोच बदलती है, तो समाज भी बदलता है। विधानसभा अध्यक्ष खण्डूडी ने यूसीजी कानून के महत्व पर भी चर्चा की और माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खुले शब्दों में प्रसंशा की।

उन्होंने कहा संस्कार बदलने होंगे, सोच बदलनी होगी, इस समाज को सुदृढ़ और सुरक्षित अगर बनाना है, तो हम सबको अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार देने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  *💥 अपराधियों पर लगातार प्रहार, एसएसपी मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल; हत्या में वांछित 25 हज़ार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार* 💥 *अपराधियों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं, हर अपराधी कानून के शिकंजे में आएगा- SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी*

 

 

 

इस दौरान कार्यक्रम में अध्यक्ष दुग्ध संघ समिति मुकेश बोरा, पूर्व ब्लाक प्रमुख शान्ति भट्ट, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सचिन साह, पूर्व मण्डी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रताप रैक्वाल, जिला अनुसूचित मोर्चा महामंत्री रविन्द्र बाली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ऋतु डालाकोटी, सीमा, गायत्री, प्रकाश गजरौला, गीता बिष्ट, पान सिंह मेवाडी, दीपा सनवाल, पूजा भट्ट, मुन्नी भट्ट, चम्पा नेगी, रेखा मिश्रा, जया बिष्ट, के साथ ही ग्राम प्रधान दीपांशु जीना, विपिन जन्तवाल, कलावती थापा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश भण्डारी,गणेश आर्या, राकेश साह आदि उपस्थित रहे।
————————
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184।