उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

वन्यजीव संरक्षण में मीडिया की भूमिका अहम, कार्बेट में हुई विशेष उन्मुखीकरण कार्यशाला।

Spread the love

वन्यजीव संरक्षण में मीडिया की भूमिका अहम, कार्बेट में हुई विशेष उन्मुखीकरण कार्यशाला।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

रामनगर।
कार्बेट टाइगर रिजर्व, उत्तराखण्ड वन विभाग द्वारा WWF–इंडिया के सहयोग से रविवार को रामनगर में वरिष्ठ पत्रकारों के लिए मानव–वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण पर उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया से आए 34 पत्रकारों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर मंथन, नॉर्थ जोन कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी

 

 

 

 

कार्यशाला में पत्रकारों को कार्बेट टाइगर रिजर्व में चल रहे संरक्षण प्रयासों, मानव–वन्यजीव संघर्ष की चुनौतियों और स्थानीय समुदायों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। WWF–इंडिया की टीम ने देशभर में अपनाई जा रही सर्वोत्तम प्रथाओं और नैतिक रिपोर्टिंग के महत्व पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  अब महिलाएं करेंगी नीति निर्माण”—मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

 

 

 

 

फील्ड डायरेक्टर डॉ. साकेत बडोला ने कहा कि मीडिया ने कार्बेट में मानव–वन्यजीव सह-अस्तित्व को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई है। यह कार्यशाला मीडिया और संरक्षण के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

 

 

 

 

WWF–इंडिया के डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मीडिया के माध्यम से स्थानीय समुदायों में जागरूकता बढ़ी है, जिससे सह-अस्तित्व के प्रयासों को बल मिला है। वहीं सुश्री नेहा सिन्हा ने कहा कि मीडिया समाधान–उन्मुख कहानियाँ लिखकर शांति की संस्कृति को बढ़ावा दे सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  *करोड़ों के सपने... सलाखों के पीछे!* *एसएसपी मंजुनाथ टीसी के 'ऑपरेशन प्रहार' ने उखाड़ फैंकी 70 लाख के नशे की मंडी* *SOG व पुलिस की टीम ने 03 अलग-अलग मामलों में 03 तस्करों से भारी मात्रा में स्मैक की बरामद*

 

 

 

 

कार्यक्रम में एसडीओ अमित कुमार ग्वासीकोटी, वन क्षेत्राधिकारी ललित आर्या, वन आरक्षी प्रमोद चन्द्र सत्यावली समेत वन विभाग के अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे।