कवरेज कर रहे पत्रकार को पीटा, पिता, पुत्र, बेटी पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

कवरेज कर रहे पत्रकार को पीटा, पिता, पुत्र, बेटी पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

रामनगर। शराब और जुए के अवैध कारोबार की शिकायत पर खबर की कवरेज करने गए इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता से आरोपियों ने मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सैनी ने बताया कि देहली 24 भारत के पत्रकार अरबाज खान ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके मुताबिक मंगलवार, 9 जुलाई को पूछड़ी गांव के लोगों ने अरबाज खान निवासी फौजी कॉलोनी पूछड़ी को सूचना दी कि फौजी कॉलोनी में प्रताप उर्फ दादी शराब का अवैध कारोबार करता है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री

 

 

 

प्रताप के साथ उसका बेटा रिंकू और बेटी अंजली भी शराब और जुए का अवैध कारोबार करते हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। यहां आकर शराब पीने वाले स्थानीय महिलाओ के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता भी करते हैं। इस पर अरबाज मौके पर जाकर कवरेज करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

 

 

 

तो प्रताप, उसके बेटे रिंकू और बेटी अंजली ने कवरेज करने का विऱोध किया और अंजली ने अरबाज को जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। रिंकू ने भी उसके सिर पर पत्थर से वार किया। प्रताप ने अरबाज को लात-घूसों से मारा। पुलिस ने जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109/115/352 में मुकदमा दर्ज किया है।

karki
inder