हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने एसपी सिटी हरबंस सिंह
रोशनी दर्पण न्यूज़ | कालाढूंगी, नैनीताल
कालाढूंगी। कोटाबाग रोड पर बर पुल के पास सोमवार को मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान रामनगर की ओर जा रहे एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटी हल्द्वानी निवासी मोहम्मद फैज (21) पुत्र मोहम्मद तूफानी मोटरसाइकिल संख्या UK 04 AL 6023 से कालाढूंगी से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी संख्या UK 04 AH 9354 से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में फैज के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी हरबंस सिंह ने तत्काल कालाढूंगी पुलिस को मौके पर बुलाया और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कालाढूंगी पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल स्कूटी चालक मौके से चला गया। पुलिस उसकी जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।






