बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद
रोशनी दर्पण न्यूज़ | हल्द्वानी, नैनीताल
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में अवैध जुआ और सट्टे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन और ₹9,190 की नकदी बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अवैध सट्टे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 18 अक्टूबर 2026 को चेकिंग और शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र के वार्ड संख्या 25, लाइन नंबर 18 में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस ने मोहम्मद समीम (43) पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी लाइन नंबर 17, वार्ड संख्या 25, बनभूलपुरा को कथित रूप से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन और ₹9,190 की नकदी बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 179/2026 के तहत धारा 13 जी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, कांस्टेबल लक्ष्मण राम और कांस्टेबल मोहम्मद यासीन शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध जुआ और सट्टे की गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।






