वन्य जीव संरक्षण को लेकर रामनगर में विशेष गोष्ठी, लोगों से की जागरूकता की अपील

वन्य जीव संरक्षण को लेकर रामनगर में विशेष गोष्ठी, लोगों से की जागरूकता की अपील।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर।
1 से 7 अक्टूबर तक देशभर में मनाए जा रहे वन्य प्राणी सप्ताह के तहत रामनगर में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था — जंगलों और वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना।

यह गोष्ठी वन विभाग, बार एसोसिएशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने भाग लेकर जंगलों की सुरक्षा और वन्य जीव संरक्षण के विषय पर अपने विचार साझा किए।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति और इंसान का रिश्ता एक-दूसरे पर निर्भर है। यदि जंगल बचे रहेंगे तो ही जीवन संभव होगा। उन्होंने कहा कि वन्य जीव केवल जंगल की शोभा नहीं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन की रीढ़ हैं, इसलिए इनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक आधार पर आरक्षण में सुधार की मांग, करणी सेना ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

गोष्ठी के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं और वनकर्मियों ने लोगों से अपील की कि वे जंगलों में होने वाले अवैध शिकार, लकड़ी की तस्करी और आगजनी जैसी घटनाओं की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें ताकि वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन्य प्राणी सप्ताह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक संकल्प है —
“जंगल बचाओ, जीवन बचाओ।”

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 02 सितंबर को जनपद नैनीताल के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित - जिलाधिकारी*

इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष लालती मोहन तिवारी ने कहा कि वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए कानूनी और सामाजिक दोनों स्तरों पर लोगों को जागरूक होना जरूरी है।
वहीं एडीओ वन विभाग संदीप गिरी ने कहा कि इस सप्ताह के माध्यम से विभाग का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को वन संरक्षण अभियान से जोड़ना है।

कार्यक्रम में अनेक अधिवक्ता, वनकर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

karki
inder