कौशाम्बी उत्तर प्रदेश क्राइम

युवक के गला रेतकर की हत्या शव को नहर किनारे फेंका जांच में जुटी पुलिस।

Spread the love

युवक के गला रेतकर की हत्या शव को नहर किनारे फेंका जांच में जुटी पुलिस।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

सरायअकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा गांव की सीमा पर अंबारी माइनर के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। उसका जबड़ा टूटा हुआ है। काफी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त हो पाई। युवक मंगलवार की शाम को घर से निकला था। रात भर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे। सुबह शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच भारी पुलिस फोर्स तैनात, SSP का सख्त संदेश

 

रसूलपुर टप्पा गांव की सीमा पर अंबारी माइनर के कुलाबा नंबर चार के करीब एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर सघन चैकिंग अभियान जारी — अब शहर में महिला सुरक्षा पर रहेगी पैनी नज़र खुलेआम सड़कों पर नहीं झलकेगा जाम — पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से व्यवस्था कड़ी निगरानी में।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। काफी देर तक छानबीन के बाद युवक की शिनाख्त मोहन (35) पुत्र रतऊ निवासी फकीराबाद खरका थाना सरायअकिल के रूप में की गई।

मोहन मंगलवार की शाम को पांच बजे घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। सुबह ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी दी तो सीओ समेत स्थानीय थाने की पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया। उधर दबी जुबान से लोग युवक की पत्नी पर ही हत्या करने का आरोप लगाते दिखे।