उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर में भीषण हादसा, टांडा चौराहे के डिवाइडर ने ली एक और जान।

Spread the love

रामनगर में भीषण हादसा, टांडा चौराहे के डिवाइडर ने ली एक और जान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, शहर के टांडा चौराहे पर एक बार फिर जानलेवा सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे काशीपुर से रामनगर की ओर आ रही एक तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए लागू हुआ विशेष ट्रैफिक प्लान

 

गौरतलब है कि टांडा चौराहे का यह डिवाइडर पहले भी कई जानलेवा हादसों का कारण बन चुका है। स्थानीय लोग इस डिवाइडर की खराब डिज़ाइन और अपर्याप्त संकेतकों को लेकर पहले भी शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग में बड़ा हादसा टला, सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस।

 

 

 

 

हादसे के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर कब तक यह डिवाइडर लोगों की जान लेता रहेगा और कब तक लापरवाही की यह दीवार यूं ही खड़ी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  फायर NOC और सुरक्षा मानकों की जांच, कई होटलों में मिली अनियमितताएं