काशीपुर उधम सिंह नगर क्राइम

तेंदुए के शावक का शव मिलने से मचा हड़कंप।

Spread the love

तेंदुए के शावक का शव मिलने से मचा हड़कंप।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

काशीपुर में पिछले काफी समय से है आतंक का पर्याय बना तेंदुए के शावक का शव एक ट्रांसफार्मर के पास मिलने से हड़कंप मच गया। तेंदुए के शावक की मौत की सूचना मिलते के साथ ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शावक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर ले गई।

आपको बताते चलें कि काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में द्रोणासागर के पास गोविषाण टीले के आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ का शावक घूमता हुआ नजर आ रहा था। सूचना मिलने के बाद बीते दिनों वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और टीम से कुछ ही दूरी पर तेंदुए का शावक झाड़ियों में बैठा हुआ साफ़ दिखाई दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

इसके बाद वन विभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन की टीम ने आसपास रहने वाले लोगों को तथा सुबह शाम मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने जाने वाले स्थानीय लोगों को भी वहां ना जाने के लिए आगाह किया था। तेंदुए के शावक को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया था। वही आज जसपुर खुर्द के क्षेत्र में होलीडे आनंद के ठीक पीछे लगे ट्रांसफार्मर के नीचे तेंदुए के शावक का शव पड़ा मिला। वहीं तेंदुए के शावक की खाल के बाल ट्रांसफार्मर के ऊपर चिपके मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ का शावक उछल कूद करते हुए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा होगा और उसे करंट लग गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  2 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, मुखानी पुलिस ने यूपी के शातिर अपराधी को दबोचा

सूचना मिलते ही आसपास के लोगों का हुजूम मौके पर उमड़ पड़ा। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और तेंदुए के शावक के शव को कब्जे में लेकर रामनगर पोस्टमार्टम करवाने के लिए रवाना हो गई। इस दौरान काशीपुर वन क्षेत्र अधिकारी कार्यालय के उपवन क्षेत्र अधिकारी रमेश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि जहां तेंदुए के शावक का शव पड़ा था वहां पर हाईटेंशन लाइन जा रही है और उसका ट्रांसफार्मर भी वही रखा हुआ है। तेंदुए के शावक के द्वारा उछलकूद करने के कारण हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  *CM धामी के "ड्रग फ्री देवभूमि" मिशन के विजन को साकार करते SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी* *SOG-काठगोदाम पुलिस ने 1.85 करोड़ की स्मैक संग 2 तस्कर दबोचे* *नशे के कारोबारियो के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं" - SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी*