कानपुर उत्तर प्रदेश क्राइम

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत से मचा कोहराम

Spread the love

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत से मचा कोहराम

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन जिंदगियां छीन लीं। महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित न्यू जेके ढाबा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश बनी मासूम की मौत का कारण, नाली के तेज बहाव में बह गई 3 साल की बच्ची

 

 

 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल चीख-पुकार से गूंज उठा।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सिरसा से बिहार जा रही स्कॉर्पियो में 12 लोग सवार थे। सुबह करीब 5:30 बजे चालक ने कथित तौर पर एक अज्ञात वाहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसा।

यह भी पढ़ें 👉  हुड़दंगियों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 55 लोगों पर कार्रवाई

 

 

 

 

हादसे में 45 वर्षीय एक व्यक्ति, 13 वर्षीय किशोरी और करीब 9 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बीमार पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था पुलिसकर्मी, रास्ते में विवाद के बाद गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार