जरा हटके मसूरी

शहर की धड़कन, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी का घंटाघर की सुइयां पिछले 1 सप्ताह से बंद है।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

मसूरी- किसी भी शहर की धड़कन माने जाने वाले घंटाघर को शहर की शान माना जाता है लेकिन विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी का घंटाघर की सुइयां पिछले 1 सप्ताह से बंद है और लोगों को समय बताने वाला घंटा की बंद पड़ा है जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखा गया है और शीघ्र घंटाघर की सुविधाओं की मरम्मत और घंटे की मरम्मत करने की मांग की गई है .इस बारे में जानकारी देते हुए मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि किसी भी शहर के घंटाघर की सुईयां बंद होना शहर के लिए शुभ संकेत नहीं है उन्होंने कहा कि घंटाघर के प्रथम तथा द्वितीय करें म्यूजियम बनाया जाना था लेकिन वह भी महीनों से बंद पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में उत्तराखंड के 199 मामले होंगे प्रस्तुत

 

 

 

पालिका को शीघ्र घंटाघर की घड़ियों की मरम्मत के साथ ही घंटों को ही ठीक किया जाना चाहिए .लन्ढौर बाजार के व्यापारी रवि गोयल ने बताया कि पिछले 1 सप्ताह से भी अधिक समय से घंटाघर की सुइयां बंद है और गलत समय दिखा रही हैं उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा हमेशा इस बाजार की उपेक्षा की जाती है और यहां के व्यापारी पलायन को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, योजनाओं की सतत निगरानी और समन्वय पर दिया विशेष जोर

 

 

 

वहीं नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि 2 दिनों के भीतर घंटाघर की घड़ियों को दुरुस्त कर दिया जाएगा और इसका संचालन करने वाले ठेकेदार को भी सूचित कर दिया गया है

यह भी पढ़ें 👉  भूमि संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, डिजिटलीकरण एवं निवेश अनुकूल व्यवस्था पर सचिव समिति में मंथन