हरिद्वार उत्तराखंड जरा हटके

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीवनदीप आश्रम, रूड़की (हरिद्वार) में आयोजित श्री महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी।

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीवनदीप आश्रम, रूड़की (हरिद्वार) में आयोजित श्री महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जीवनदीप आश्रम, रूड़की (हरिद्वार) में आयोजित श्री महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी तथा यज्ञ अनुष्ठान में प्रतिभाग करने वाले यजमान व यज्ञ को सम्पादित कराने वाले आचार्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने भगवान महादेव से देश, प्रदेश एवं विश्व कल्याण की भी कामना की। स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस, एसडीआरएफ एवम स्थानीय लोगों की मदद से तेज बहाव में नदी में फंसे 04 लोगों का किया सकुशल रेस्क्यू

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्हें महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी महाराज का आशीर्वाद तथा जन कल्याण हेतु मार्गदर्शन मिलता रहता है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का सम्पूर्ण जीवन सनातन धर्म को समर्पित है। विश्व कल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस अनुष्ठान की सफलता की भी मुख्यमंत्री ने कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  सिद्धपीठ श्री बाला जी मन्दिर कोसी घाट, में भक्तों ने उल्लास के साथ मनाई गुरु पूर्णमा।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सिरमौर, विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भगवान महादेव की कृपा से निश्चित ही 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने सभी तीर्थ पुरोहितों का सावन के पवित्र माह पर अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित, चारधाम से जुड़े पौराणिक मेलों के संरक्षण को आर्थिक मदद देगी सरकार: मुख्यमंत्री

 

 

 

इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुॅवर प्रणब चैम्पियन, दर्जा राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह आदि उपस्थित थे।

 

 

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

..

मा.मुख्यमंत्री प्रेस सूचना ब्यूरो

(सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग)

सचिवालय परिसर, सुभाष रोड, देहरादून

उत्तराखण्ड, देहरादून।