उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

सीएम धामी के दौरे से पहले नैनीताल में हाई अलर्ट, SSP की सख्त ब्रीफिंग

Spread the love

सीएम धामी के दौरे से पहले नैनीताल में हाई अलर्ट, SSP की सख्त ब्रीफिंग

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

हल्द्वानी/नैनीताल, 11 अप्रैल 2026।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। तैयारियों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस बहुदेशीय भवन, हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित कर सुरक्षा, यातायात और निगरानी व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में कार्यक्रम स्थल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए। एंटी-सबोटाज जांच, वाहनों का सत्यापन और चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। वीआईपी स्थल पर BDS टीमों की तैनाती के साथ DFMD के माध्यम से फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाएगी, वहीं एक्सेस कंट्रोल के लिए स्लाइडिंग बैरियर लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन लागू करने और प्रमुख स्थानों पर पार्किंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। हेलीपैड क्षेत्र में विशेष सुरक्षा इंतजाम के साथ रिहर्सल ड्रिल कराने पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हुड़दंगियों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 55 लोगों पर कार्रवाई

एसएसपी ने सोशल मीडिया और इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान तेज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, ढाबों और सरायों की सघन चेकिंग करने और आवश्यक चेतावनी जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- लोक संवर्धन पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता और कारीगरों के सम्मान का राष्ट्रीय उत्सव

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जबकि कुछ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस