उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, रेलवे स्टेशन के पास युवक दबोचा

Spread the love

नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, रेलवे स्टेशन के पास युवक दबोचा

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी/नैनीताल, 11 अप्रैल 2026।
जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के विकास और समसामयिक विषयों पर राजभवन में मंथन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 19 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमान पुत्र अतीक निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 09 Buprenorphine Injection IP और 10 Pheniramine Maleate (Avil) इंजेक्शन बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों, घुसपैठियों और साइबर ठगों पर एक साथ टूटा कानून का शिकंजा “प्रदेश में अपराधियों की अब खैर नहीं!”

इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 58/2026 के तहत धारा 8/22 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  “एक संकल्प” पत्रिका का विमोचन, फिट उत्तराखण्ड का संदेश दे गए सीएम धामी

कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक बबीता मेहरा, कांस्टेबल महबूब अली, सुनील कुमार और सुच्चा सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि जनपद में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस