उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी और आसपास के इलाके में सुबह से मूसलाधार बरसात, मौके पर डटे अधिकारी।

Spread the love

*हल्द्वानी और आसपास के इलाके में सुबह से मूसलाधार बरसात, मौके पर डटे अधिकारी।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

हल्द्वानी : मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था उसी के अनुरूप सुबह से ही लगातार हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाके में मूसलाधार बरसात शुरू हो गई। बरसात से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं लगातार हुई बरसात से दोपहर तक शहर की नहर ओवरफ्लो होनी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पुनर्निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, 6 नए ब्लॉक्स का काम तुरंत होगा शुरू

 

 

बरसात होते ही सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। रकसिया नाला, कलसिया नाला, सहित दमवाढुंगा, हाइडल गेट व जल भराव वाले कई इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान लगातार हो रही बरसात की वजह से जगह-जगह पानी ओवरफ्लो होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी अगले 24 घंटे मानसून का रेडअलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन मर्यादा' का सख्त असर, लक्ष्मणझूला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले 8 लोगों पर की कार्रवाई

 

 

प्रशासन द्वारा लगातार नदी और नहर के किनारे रह रहे लोगों को सचेत किया जा रहा है। उधर गौला, नंधौर नदी का भी जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है जिसे प्रशासन की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा तट पर बनेगा सुरक्षा कवच, सीएम धामी ने रखी दो बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला