उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

हेमंत और नीतू चमोली ने दिखाया कमाल, स्कूल टॉप करने वाले निकले भाई-बहन।

Spread the love

हेमंत और नीतू चमोली ने दिखाया कमाल, स्कूल टॉप करने वाले निकले भाई-बहन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर (पीरुमादरा)।
ग्रीनफील्ड अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीरुमादरा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परचम लहराया है। स्कूल ने कक्षा 10 और 12 दोनों में 100% रिजल्ट के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

इस वर्ष की सबसे खास बात यह रही कि हेमंत चमोली (कक्षा 10 – 95%) और नीतू चमोली (कक्षा 12 – 89%), जो भाई-बहन हैं, दोनों ही अपने-अपने वर्ग में स्कूल टॉपर बने हैं। एक ही परिवार के दो बच्चों का यह शानदार प्रदर्शन ग्रीनफील्ड अकादमी के लिए असाधारण गर्व का क्षण है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की समीक्षा बैठक की

🎓 कक्षा 10 के टॉपर्स:

  • हेमंत चमोली – 95% (स्कूल टॉपर)

  • नेहा – 90.6%

  • अदिति रावत – 90.4%

🎓 कक्षा 12 के टॉपर्स:

  • नीतू चमोली – 89% (स्कूल टॉपर)

  • कासन सलीम – 86%

  • धरना – 82%

यह भी पढ़ें 👉  *CM धामी के "ड्रग फ्री देवभूमि" मिशन के विजन को साकार करते SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी* *SOG-काठगोदाम पुलिस ने 1.85 करोड़ की स्मैक संग 2 तस्कर दबोचे* *नशे के कारोबारियो के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं" - SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

स्कूल के प्रबंध निदेशक श्री शिशुपाल सिंह रावत एवं प्रधानाचार्या सुश्री कंचन बिष्ट ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों के परिश्रम और शिक्षकों की प्रतिबद्धता को सराहते हुए कहा कि यह परिणाम ग्रीनफील्ड अकादमी की मूल्य-आधारित शिक्षा, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

उन्होंने कहा कि “हमारी सफलता का मूल मंत्र सिर्फ अच्छे अंक नहीं, बल्कि समग्र विकास और चरित्र निर्माण है। यह उपलब्धि हमारे छात्रों के उज्जवल भविष्य की ओर एक और मजबूत कदम है।”

ग्रीनफील्ड अकादमी ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब शिक्षा, समर्पण और संस्कार एक साथ चलते हैं, तो परिणाम हमेशा प्रेरणादायक होते हैं।