उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

जिला प्रशासन का पहल—नागरिकों की समस्याओं का घर के पास ही समाधान।

Spread the love

जिला प्रशासन का पहल—नागरिकों की समस्याओं का घर के पास ही समाधान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 18 अगस्त 2025।
जिलाधिकारी नैनीताल वंदना के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में लगातार जन सुविधा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को वार्ड संख्या 55 (जनमिलन केन्द्र) एवं वार्ड संख्या 56 (ए-1 गार्डन, जीतपुर नेगी, रामपुर रोड) में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविरों में विद्युत, जल संस्थान, सिंचाई, पूर्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नागरिकों ने सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएँ रखीं, जिनका मौके पर पंजीकरण कर निस्तारण एवं आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड का बढ़ा गौरव: भगत सिंह कोश्यारी को मिला पद्म भूषण सम्मान

📌 शिविर की प्रमुख उपलब्धियाँ

  • आधार सेवा के अंतर्गत 20 आधार कार्ड बनाए/संशोधित

  • विद्युत विभाग में 03 शिकायतें दर्ज, जिनमें नए मीटर, कनेक्शन ट्रांसफर एवं तारों के लटकने से संबंधित मुद्दे शामिल।

  • पूर्ति विभाग में 09 शिकायतें दर्ज, जैसे राशन कार्ड में नाम जोड़ना, पता परिवर्तन एवं ऑनलाइन प्रक्रिया संबंधी समस्याएँ।

  • दिव्यांग नागरिक द्वारा राशन कार्ड बनाए जाने की शिकायत पर विभाग ने आवश्यक कार्यवाही की।

  • नगर निगम से जुड़ी मुख्य शिकायतें स्ट्रीट लाइट लगवाने व उनकी मरम्मत से संबंधित रहीं।

  • यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु आवेदन प्राप्त हुए

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

शिविर में वार्ड 55 के पार्षद अमित बिष्ट एवं वार्ड 56 की पार्षद भागीरथी देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। नागरिकों ने शिविर को अत्यंत उपयोगी बताते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

📌 अगला शिविर
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि अगला जन सुविधा शिविर मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वार्ड 54 (सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण) एवं वार्ड 53 (कान्ता बैंक्वेट हॉल) में आयोजित होगा।

📌 विवाह पंजीकरण पर विशेष जोर
जिला प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे UCC के अंतर्गत विवाह पंजीकरण अवश्य कराएँ। विवाह प्रमाणपत्र पासपोर्ट, बैंक खाता, संपत्ति लेन-देन, बीमा पॉलिसी, सरकारी नौकरियों, शिक्षा, स्वास्थ्य उपचार एवं अन्य सरकारी योजनाओं में लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज है।

यह भी पढ़ें 👉  सडीएम, सीओ और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई, मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

अब नागरिकों को विवाह पंजीकरण हेतु तहसील कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि यह सुविधा वार्डों और ग्राम पंचायतों के जन सेवा केंद्रों एवं विशेष शिविरों में डोर-स्टेप पर उपलब्ध है।

👉 जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में सहभागिता करें और विभागीय सेवाओं का लाभ उठाएँ।