गोरखपुर उत्तर प्रदेश क्राइम

युवती ने शादी का झांसा देकर तीन वर्षों से दुष्कर्म का  लगाया आरोप ।

Spread the love

युवती ने शादी का झांसा देकर तीन वर्षों से दुष्कर्म का  लगाया आरोप ।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शादी का झांसा देकर तीन वर्षों से दुष्कर्म का आरोप लगाया। युवती ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का डंडा

 

 

आरोप है कि उसके गांव का ही युवक शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब शादी से मुकर रहा है। युवक ने दूसरी जगह शादी तय कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: मचान रिसोर्ट पर वन विभाग का शिकंजा, बाघों के इलाके में पर्यटकों को घुमाने पर नोटिस जारी #बाघों के बीच ‘डेंजर टूरिज्म’ का खेल? मचान रिसोर्ट से वन विभाग ने मांगा जवाब

 

 

शादी से मुकरने के बाद वह तंग आकर कीटनाशक पदार्थ खा ली थी। परिजन उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराए थे।

पीड़िता का आरोप है कि मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान आरोपी के परिवार के लोग धमकी दे रहे हैं कि केस दर्ज कराने पर परिवार के लोगों को जान से मार दिया जाएगा। मेडिकल काॅलेज से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपियों की धमकी के डर से वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में चली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, लालकुआं में आरोपी गिरफ्तार