उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर पुलिस ने 58 पैकेट गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Spread the love

रामनगर पुलिस ने 58 पैकेट गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

 

 

रामनगर पुलिस ने नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से 58 पैकेट (कुल 786 ग्राम) अवैध गांजा बरामद किया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित “Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस ने 05 साल से फरार चल रहे 05 हजार के ईनामी अभियुक्त को पानीपत हरियाणा से किया गिरफ्तार,*

गांजा तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहा है। इस सूचना पर प्रभारी कोतवाली मौ. यूनुस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मुजफ्फर अली उर्फ पारे (45 वर्ष) पुत्र अब्दुल वाहिद, निवासी उटपड़ाव, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान 58 पैकेट (786 ग्राम) अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR NO 55/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है - मुख्यमंत्री

एक साल से कर रहा था गांजे का कारोबार
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पिछले एक साल से गांजे का अवैध व्यापार कर रहा था। वह घर के अंदर से ही ₹200 प्रति पैकेट के हिसाब से गांजा बेचता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों को  निर्देश जारी किये

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  1. व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल
  2. उ0नि0 राजकुमारी
  3. हे0कानि नसीम अहमद
  4. का0 संजय कुमार
  5. म0कानि रेशु

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।