राजनीति उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री ने राज्य में संचालित केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की दी जानकारी, केंद्रीय बाल विकास और खाद्य मंत्री ने राज्य हित मे पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन।

Spread the love

कैबिनेट मंत्री ने राज्य में संचालित केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की दी जानकारी, केंद्रीय बाल विकास और खाद्य मंत्री ने राज्य हित मे पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन।

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 

नई दिल्ली/देहरादून: कल देर सायं नई दिल्ली में उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की।कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों को देश मे मोदी सरकार 3.O बनने व केंद्रीय मंत्री बनने की बधाई व शुभकामनायें दीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां धारी देवी से प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

 

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्रियों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की,साथ ही देवभूमि उत्तराखंड में संचालित केंद्र पोषित योजनाएं कितनी अच्छे से संचालित है, के बारे में अवगत कराया और राज्य पोषित योजनाओं पर चर्चा की। केंद्रीय बाल विकास और केंद्रीय खाद्य मंत्री द्वारा मंत्री रेखा आर्या को उत्तराखंड राज्य हित मे पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में लीज पर चल रहे रिसॉर्ट्स  और होटलों  पर कर विभाग की नजर जल्द होगी कार्रवाई