नैनीताल पुलिस के 6 निरीक्षकों को भावभीनी विदाई, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

नैनीताल पुलिस के 6 निरीक्षकों को भावभीनी विदाई, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

 

 

 

 

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद से स्थानांतरित होकर अन्य जिलों में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे छह निरीक्षकों के सम्मान में मिनी पुलिस लाइन हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने की।

 

 

 

 

 

इस दौरान एसएसपी ने सभी अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, सरल व्यक्तित्व, प्रभावी पुलिसिंग और जनहित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों को स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दुबई में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन, एशियन चैंपियनशिप में जीते 17 पदक; 11 स्वर्ण से चमकाया भारत का नाम

स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में निरीक्षक अरुण कुमार सैनी (ऊधमसिंहनगर), विजय सिंह मेहता (बागेश्वर), प्रकाश सिंह मेहरा (अल्मोड़ा), हरपाल सिंह (बागेश्वर), दिनेश सिंह फर्त्याल (पिथौरागढ़) और सुशील चंद्र जोशी (अल्मोड़ा) शामिल हैं।

समारोह में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने भी अधिकारियों की सेवाओं की प्रशंसा की। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके साथ कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यमंत्री भावना मेहरा ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, मौके से अधिकारियों को दिए निर्देश*

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि स्थानांतरण विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इन अधिकारियों ने नैनीताल जनपद में प्रभावी पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था और वीआईपी ड्यूटी सहित विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि नैनीताल पुलिस परिवार को इनकी कमी अवश्य खलेगी। उम्मीद है कि सभी अधिकारी नई तैनाती पर भी पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का पर्यटन पर बड़ा फोकस, साइकिल रेस से गांव-घाटियों और स्थानीय कारोबार को मिलेगी पहचान।

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल सहित विभिन्न सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, थाना एवं शाखा प्रभारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने स्थानांतरित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।