डीएलएड प्रवेश परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, परीक्षा केंद्रों पर रहेगा कड़ा पहरा

डीएलएड प्रवेश परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, परीक्षा केंद्रों पर रहेगा कड़ा पहरा

 

18 नवंबर को 10 से 12:30 बजे तक होगी परीक्षा, एसपी हल्द्वानी ने पुलिस कर्मियों को दिए सख्त निर्देश

 

हल्द्वानी। द्विवर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह ने पुलिस सभागार में परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दुल्हन की खुशियां लौटाने मैदान में उतरी पुलिस! दो दिन की मशक्कत के बाद बरामद किया कीमती बैग

 

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से 18 नवंबर 2026 को जनपद नैनीताल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक डीएलएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 

एसपी हल्द्वानी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। अभ्यर्थियों की नियमानुसार जांच की जाए और मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष में ले जाने पर रोक रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 12 इंजेक्शन बरामद, NDPS में मुकदमा।

 

उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास ने ली समीक्षा बैठक, बाल संरक्षण और आश्रय गृहों की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश

 

एसपी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

 

ब्रीफिंग में सीओ हल्द्वानी लव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी रोहिताश सागर सहित परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

रोशनी दर्पण न्यूज़