दिनेशपुर उत्तराखंड उधम सिंह नगर सियासत

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन।

Spread the love

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

दिनेशपुर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष व्यापारी ने कहा है कि खस्ताहाल मटकोटा, दिनेशपुर, गदरपुर स्टेट हाईवे के पुननिर्माण की मांग के लिए संर्घष जारी रहेगा। सुभाष व्यापारी ने कहा कि करोड़ो रूपये की लागत से बनाई गई सड़क की हालत जर्जर है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रेस वार्ता में कहा गया था कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नही होगें तब तक प्रत्येक रविवार को एक दिवसीय उपवास व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसी के क्रम में प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर की सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, झील व पर्यटन क्षेत्र को स्वच्छ रखने पर सरकार का विशेष जोर

 

जर्जर मटकोटा-दिनेशपुर मार्ग के पुनर्निमाण की मांग को लेकर पूर्व में की घोषणा अनुसार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्य चौराहे पर एक दिवसीय सांकेतिक उपवास रखकर धरना देकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण की बारीकियां सीखने कार्बेट पहुंचे IFS प्रशिक्षार्थी

 

उन्होनें शीघ्र ही सड़क का पुननिर्माण कार्य शुरू न होने पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी। बताया कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नही होंगे तब तक प्रत्येक रविवार को इस तरह के आन्दोलन किया जाएगा। सुभाष व्यापारी ने कहा कि करोड़ों की लागत से बनाई गई सड़क दो साल भी नही चल सकी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।