उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

दुखद : उत्तराखंड का लाल जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में हुआ शहीद, प्रदेश में शोक की लहर।

Spread the love

दुखद : उत्तराखंड का लाल जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में हुआ शहीद, प्रदेश में शोक की लहर।

टिहरी /देहरादून

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में देवभूमि का एक और लाल शहीद हुआ है। आतंकी हमले में टिहरी जिले के आदर्श नेगी ने 26 साल की उम्र में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

 

 

देवभूमि उत्तराखंड के निवासी भारतीय सेना के जवान जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। इस आतंकी हमले में टिहरी जिले के आदर्श नेगी ने 26 साल की उम्र में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी शहीद हो गए। इस खबर के बाद उनके घर में कोहराम मचा है। उनके स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू

 

 

26 वर्षीय आदर्श टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श ने बारहवी तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से हुई। 2019 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष थे।आदर्श तीन भाई बहन में सबसे छोटे थे। उनकी बहन की शादी हो चुकी है, और भाई चेन्नई में नौकरी करता है। वह इसी साल फरवरी में अपने ताऊ के लड़के की शादी में घर आए थे। सोमवार देर रात उनके बलिदान होने की खबर स्वजन को दी गई। यह जानकारी मिलते ही उनके घर में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

 

 

 

जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सोमवार को सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर किये गए आतंकवादियों के हमले में जूनियर कमीशन अधिकारी (JCO) समेत पांच जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हुए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सेना के वाहन को एक ग्रेनेड से निशाना बनाया और उस पर गोलीबारी की।अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई, जब कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार में बदनोता गांव के पास माचेडी-किंडली-मल्हार मार्ग पर सेना का वाहन नियमित गश्त पर था। कठुआ जिले में एक महीने के अंदर यह दूसरा बड़ा हमला है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की पहल रंग लाई, नेहरू स्टेडियम बनेगा मॉडर्न स्पोर्ट्स हब