उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

महासू मंदिर मास्टर प्लान को मंजूरी पर क्षेत्रीय निवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

महासू मंदिर मास्टर प्लान को मंजूरी पर क्षेत्रीय निवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

महासू मंदिर, हनोल के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान को मंजूरी प्रदान करने पर जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने महासू मंदिर की प्रतिकृति मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भेंट करने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल का "ऑपरेशन रोमियो" अभियान महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने हेतु है तत्पर, शहर का माहौल खराब करने वालों की धड़-पकड है जारी, 102 व्यक्तियों की हुई गिरफ्तारी।

 

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि महासू मंदिर, हनोल का सुनियोजित विकास कर इस क्षेत्र को बड़े धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित किया जाए एवं स्थानीय युवाओं के लिए आर्थिकी के नए अवसर सृजित किए जाएं। मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने वालों में कमलेश भट्ट, नंदलाल भारती, भारत भूषण, जगमोहन जोशी, जयपाल बिष्ट, निकिता तोमर, प्रीतम चौहान आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु नैनीताल में विशेष कार्यशालाओं का आयोजन